Faridabad News: जलभराव से तिगांव रोड बदहाल, सेंट्रल वर्ज की ग्रिल भी उखड़ी
फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। अंबेडकर चौक से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक तिगांव रोड की बदहाल स्थिति वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। श्मशान घाट से आगे पानी की लाइन में लीकेज होने से सड़क पर पानी फैल रहा है। वहीं, सड़क के सेंट्रल वर्ज पर लगी लोहे की ग्रिल जगह-जगह से टेढ़ी होकर उखड़ चुकी हैं। कई स्थानों पर ग्रिल के साथ लगे पत्थर भी टूटे पड़े हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। श्मशान घाट से आगे पानी की लाइन में लीकेज की समस्या उस समय ज्यादा सामने आती है, जब शिव कॉलोनी के बूस्टर से पानी की सप्लाई शुरू होती है। सप्लाई शुरू होते ही लाइन से पानी रिसकर सड़क पर फैलने लगता है। इससे सड़क पर जलभराव और फिसलन की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.