Faridabad News: जमीन के सौदे में 55 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दो पर मुकदमा
फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुजेसर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तिगांव निवासी मनोज कुमार और बल्लभगढ़ निवासी गौरव ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सरूरपुर में 155 वर्गगज के प्लाट का सौदा करने के बाद उनसे रकम ले ली गई, लेकिन तय समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई गई। शिकायत के अनुसार, सात अप्रैल 2025 को गांव सरूरपुर निवासी आर्यन मित्तल और अशोक कुमार सोनी के साथ प्लाट का इकरारनामा किया गया था। सौदे के तहत शिकायतकर्ताओं ने 25-25 लाख रुपये नकद दिए और पांच लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमीन के मूल मालिक के खाते में जमा कराए। इस तरह कुल 55 लाख रुपये का भुगतान किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.