फरीदाबाद, अगस्त 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। भूपानी क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर 10 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने जिस जमीन का इकरारनामा किया, बाद में उसका मुख्तयारनामा किसी दूसरी जमीन का दे दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-55 निवासी आशीष कुमार घोषाल ने भूपानी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एम/एस ट्रूविजन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड से भूपानी स्थित एक प्लॉट 130 वर्गगज, 15 अप्रैल 2013 को 10 लाख 40 हजार रुपये में इकरारनामे के माध्यम से खरीदा था। कंपनी की ओर से मौके पर प्लॉट का कब्जा भी दिखाया गया था।शिकायतकर्ता के अनुसार वह समय-समय पर प्लॉट देखने जाता रहा। कुछ समय बाद वहां पहुंचने पर पता चला कि दूसरे व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा क...