Faridabad News: जमानत देने वाले किसान ने जान दी
फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। मुंडकटी थाना अंतर्गत औरंगाबाद गांव में एक किसान द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि मृतक सुरेश कुमार ने गांव के ही लखन उर्फ लक्ष्मण की एक मामले में जमानत दी थी। परिजनों का आरोप है कि लखन के भाई पीतम उर्फ प्रीतम और उसकी मां इंद्रावती उर्फ इंदिरा के आग्रह और जिम्मेदारी लेने के बाद ही सुरेश कुमार जमानतदार बने थे। आरोप है कि जमानत मिलने के बाद लखन अदालत में पेश होना बंद कर दिया, जिसके चलते कोर्ट ने सुरेश कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.