Faridabad News: जबरन वसूली और धमकी मामले में सरगना गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 ने विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ की गई। मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अनिल की हार्डवेयर चौक पर मीट की दुकान है। 30 मई 2025 को उसके व्हाट्सएप पर कॉल कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद अक्षय और इरशाद दुकान पर पहुंचे और धमकी देकर 10 हजार रुपये ले गए। उन्होंने बाकी रकम तैयार रखने को कहा था。
समस्या की रिपोर्टिंग शिकायतकर्ता के मुताबिक 4 जून को तीन-चार युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे और 10 हजार रुपये ले लिए। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.