फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। बडौली में सेवा सेतु कैंप और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को लेकर शिविर आयोजित हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा सेतु कैंप मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंत्योदय उत्थान की सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन तथा आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे नागरिकों का समय और श्रम बचने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भी बढ़ावा मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Unnao News: सेवा सेतु ...