Faridabad News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में सजेगी कृष्ण लीलाओं की झांकी, कन्हैया गोपियों संग होली खेलते दिखेंगे
फरीदाबाद, अगस्त 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में चार सितंबर को मनाई जाने वाली कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। मंदिरों में एक सप्ताह पहले से ही सजावट और झांकियां तैयार करने का काम शुरू हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित झांकियां इस बार श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा मंदिरों में भजन-कीर्तन और प्रसिद्ध भजन गायकों के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नीलम-रेलवे रोड, एनआईटी-5 स्थित बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर तैयार की जा रही विशेष झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिर के बाहर तैयार की जा रही झांकी में ताड़का के विशाल मुंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.