Faridabad News: जनगणना ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जनगणना फेज-2 की ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे कर्मचारियों के साथ संबंधित विभागाध्यक्षों और स्कूल प्रमुखों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। लापरवाही और ड्यूटी से बचने के मामलों में नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी यशेंद्र सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करें। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों और स्कूल प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.