फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सारन थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में छोटे भाई को गोली मारने के मामले में आरोपी बड़ा भाई अब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी तुषार ने अपने छोटे भाई अभिषेक को गोली मार दी थी। गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: गोली मारने के मामले में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, पेज 5 लीड चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में अब लगातार सुधार हो रहा है। सारन था...