फरीदाबाद, अगस्त 7 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। मंझावली स्थित एक गुरुकुल में 16 वर्षीय छात्र का शव बुजुर्ग संन्यासी के कमरे में फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र 12वीं कक्षा में दूसरी बार अंग्रेजी विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा में असफल होने से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान 16 साल के आशीष पुत्र विक्रम निवासी गांव दादिया, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह मंझावली स्थित गुरुकुल में रहकर पिछले 8 साल से पढ़ाई कर रहा था।

आचार्य का बयान गुरुकुल के आचार्य जयकुमार ने बताया कि गुरुकुल में रहने वाले करीब 90 वर्षीय एक बुजुर्ग संन्यासी की देखभाल के लिए छात्रों की ड्यूटी बारी-बारी से लगाई जाती है। गुरुवार रात आशीष को भी उनकी देखभाल के लिए उसी कमरे में सोने क...