Faridabad News: छह महीने से फॉरेंसिक डॉक्टर नहीं, संवेदनशील मामलों के शव नल्हड़ भेजे जा रहे
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले छह महीने से फॉरेंसिक विशेषज्ञ का पद खाली होने से गंभीर मामलों के पोस्टमार्टम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे मामलों के शव अब नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। विशेषज्ञों की कमी का असर अस्पताल की अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल पलवल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां रोजाना करीब दो हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2024 में अस्पताल को 100 से बढ़ाकर 200 बेड का किया गया था। उस समय आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराने का दावा किया गया था, लेकिन आज भी कई जरूरी सुविधाएं और विशेषज्ञों के पद खाली हैं। अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर, समर्पित आईसीयू और एमआरआई जैसी सुविधाएं नहीं हैं। इससे गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.