फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस एवं शक्तिवाहिनी गैर सरकारी संगठन की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर बालश्रम में संलिप्त छ: बच्चों को मुक्त कराया। अभियान के दौरान दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को भी बालश्रम कानूनों की जानकारी देते हुए कड़ी चेतावनी दी गई।

अभियान का उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित बचपन से जोड़ना तथा उन्हें श्रम के चक्र से बाहर निकालना था। श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देशन में टीम ने ग्रीनफील्ड मार्किट में दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कपड़ा दुकानों, इलेक्ट्रिक सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चार बाल श्...