Faridabad News: छह दिन में 90 पशु पकड़े, सड़क पर छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद में नगर निगम ने 22 से 27 अक्तूबर तक अभियान चलाकर 90 आवारा पशुओं को पकड़ा है। इन्हें मवई गौशाला पहुंचाया गया है। निगम ने चेतावनी दी है कि पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। मंगलवार को जारी बयान में प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि शहर में पशु पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को सुरक्षित आश्रय देना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। नगर निगम की टीमें बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव, एनआईटी और बड़खल सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही हैं।
पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुंचाया नगर निगम के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि सड़कों पर पशुओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.