Faridabad News: छठ पूजा के लिए शहर में तीन जगह घाट बनाए जाएंगे
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। छठ पूजा को लेकर फरीदाबाद नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर छठ पूजा के घाट बनाए जाएंगे। निगम अधिकारियों के मुताबिक त्रिखा कॉलोनी में एक घाट तथा मिल्क प्लांट रोड पर भाटिया कॉलोनी क्षेत्र में दो घाट तैयार किए जाएंगे। तीनों घाटों के निर्माण पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। निगम प्रशासन ने इसके लिए टेंडर भी लगा दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर सूर्यदेव और छठ मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को पूजा के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन घाटों को तैयार कराया जा रहा है। घाटों पर साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.