Faridabad News: छठ पूजा: व्रती महिलाओं ने शाम को किया खरना,आज डूबते सूर्य को देंगी अर्घ्य
फरीदाबाद, नवम्बर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। शनिवार शाम को खरना का अनुष्ठान संपन्न होने के साथ ही व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू कर दिया। घरों में दिनभर साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों के बाद शाम को व्रतियों ने भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से तैयार गुड़ की खीर, रोटी और अन्य प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया। अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा संपन्न होने तक वे अन्न और जल ग्रहण नहीं करेंगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना आजपहले अर्घ्य की तैयारियां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.