फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। सेक्टर-21सी में रविवार तड़के एक फ्लैट में चोरी करने घुसे दो युवकों में से एक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि दोनों फ्लैट में रखे लैपटॉप बैग से करीब 65 हजार रुपये चोरी कर रहे थे। सेक्टर-21सी निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि वह सोलर का काम करते हैं और चौथी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। 25 अक्टूबर की तड़के करीब 3:15 बजे वह परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान अचानक दरवाजा खुलने की आवाज आई और डाइनिंग रूम की लाइट जलती दिखाई दी। जब वह डाइनिंग रूम में पहुंचे तो एक अनजान व्यक्ति उनके बैग में कुछ तलाश रहा था। उन्होंने शोर मचाया तो ...