फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 12 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों मामलों में चोरी की गई वस्तुएं पहले ही बेची जा चुकी थीं। पहला मामला एसजीएम नगर थाना क्षेत्र का है। एनआईटी-3 निवासी आकाश ने शिकायत दी थी कि उनके क्लिनिक से एसी की आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी हो गई। मामले की जांच अपराध शाखा एनआईटी ने की और नेहरू कॉलोनी निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सामान 10 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से सात हजार रुपये बरामद किए हैं। दूसरे मामले में भांकरी निवासी विनोद कुमार ने निर्माणाधीन मकान ...