Faridabad News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पचास हजार रुपये बरामद
फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने बसेलवा कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किसान मजदूर कॉलोनी निवासी शाहरूख खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बसेलवा कॉलोनी निवासी आदिल ने थाना एसजीएम नगर में शिकायत दी थी कि उसकी किसान मजदूर कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान है। 18 सितंबर की रात कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान से विभिन्न धातुओं का सामान चोरी कर ले गया। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शाहरूख खान काे गिरफ्तार किया है।---अमित भाटिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.