Faridabad News: चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। सीआईए पलवल की टीम ने अदालत से जारी री-अरेस्ट वारंट की तामील करते हुए चेक बाउंस मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार निवासी मछगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद के रूप में हुई है। मामला धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, राकेश की शिकायत पर दर्ज मामले में पलवल अदालत ने 23 सितंबर 2022 को फैसला सुनाया था। इसके बाद आरोपी ने फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिस पर 12 मई 2025 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने निर्णय दिया। अदालती आदेशों का पालन नहीं करने पर री-अरेस्ट वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.