फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एनआईटी चार स्थित केंद्र सरकार के डिस्पेंसरी में बतौर चिकित्सा अधिकारी कार्यरत डॉ. दीक्षा अब प्रशासनिक अधिकारी बनकर लोगों की समस्याएं सुलझाने की तैयारी में हैं। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल कर उन्होंने साबित किया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सेक्टर-21डी निवासी 28 वर्षीय डॉ. दीक्षा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। करीब 10 साल पहले उनके पिता राजवीर सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद उनके ताऊ सत्यपाल सिंह ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और भाई के बच्चों की परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब डॉ. दीक्षा की उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सबसे भावुक क्षण तब आया, जब उनकी 85 वर्षीय दादी चंद्र देवी की आंखों ...