Faridabad News: चावला कॉलोनी के लोग कई महीनों से सीवर समस्या से परेशान
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। चावला कॉलोनी में गुरुग्राम नहर से कॉलोनी की ओर आने वाली प्रमुख सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरने से स्थानीय लोग कई महीनों से परेशान हैं। सड़क पर जलभराव के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, वहीं सीवर के मैनहॉल का ढक्कन भी टूटा हुआ है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने और गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। इस सड़क को चर्च वाली गली के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय पार्षद को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद न तो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.