Faridabad News: चार साल बाद चोरी की बाइक बरामद, खरीदने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 3 सितंबर को सेक्टर-7/8 विभाजक मार्ग पर जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी साहिबे आलम के रूप में हुई। मोटरसाइकिल 2022 में चोरी हुई थी। पुलिस के अनुसार, 7/8 अप्रैल 2022 की रात सरस्वती कॉलोनी निवासी दिलीप की मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से मोटरसाइकिल और चोर की तलाश कर रही थी। जांच में सामने आया कि साहिबे आलम कबाड़ का काम करता है। उसने करीब एक महीने पहले यह मोटरसाइकिल किसी व्यक्ति से पांच हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने मोटरसाइकिल उसे बेची थी। अपराध शाखा की टीम यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.