Faridabad News: चार बदमाशों ने दो दर्जन वाहनों के शीशे तोड़े
फरीदाबाद, अगस्त 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। पल्ला थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी स्थित सूर्या एन्क्लेव पार्ट-1 में बुधवार तड़के चार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि नशे में धुत बदमाशों ने करीब 20 से 25 वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इनमें टैक्सी, स्कूटी, बाइक, छोटा हाथी और कई ऑटो शामिल हैं। बदमाशों ने एक मकान पर भी पत्थर फेंके। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
घटना का समय घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चार युवक बिना शर्ट के और निकर पहने हुए गलियों में घूम रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे और घरों के बाहर खड़े वाहनों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस की जांच एक वाहन चालक ने बताया कि करीब एक माह पहले उसका किसी व्यक्ति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.