फरीदाबाद, अगस्त 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता राजू ने बताया कि वह परिवार सहित गली नंबर-16 में किराये के मकान में रहता है और उसके चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी 14 अगस्त की शाम करीब आठ बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत लेकर महिला की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- संत नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति लापता यह भी पढ़ें- Faridabad News: 19 वर्षीय युवक लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...