Faridabad News: चार दिन बाद बल्लभगढ़ वासियों को प्रदूषण से राहत
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। प्रदूषण के लिहाज से रविवार का दिन बल्लभगढ़ के लोगों के लिए राहत भरा रहा। लगातार चार दिनों तक खराब हवा में सांस लेने के बाद यहां के प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 95 दर्ज किया गया, जबकि पिछले चार दिनों से यह लगातार 200 के पार बना हुआ था। सोमवार को बल्लभगढ़ का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। वहीं फरीदाबाद में भी प्रदूषण का स्तर सामान्य श्रेणी में रहा और एक्यूआई 124 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर कम होने की मुख्य वजह शनिवार रात से चल रही हवा को माना जा रहा है। हवा चलने से वातावरण में मौजूद प्रदूषण के बारीक कण एक जगह जमा नहीं रह सके और फैल गए। इसके साथ ही मौसम साफ रहने से भी लोगों को राहत मिली। रविवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.