Faridabad News: चाकू के बल पर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 6 -- Faridabad News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। चाकू के बल पर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मयंक असवाल के रूप में हुई, जो कि बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
किराए के कमरे में घुसकर बनाया बंधक पुलिस को दी गई शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह सेक्टर-47 गुरुग्राम में एक किराए का कमरा लेकर रहती है। दो जुलाई की शाम को वह अपने कमरे पर अकेली थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति जबरन उसके कमरे के अंदर घुस आया। आरोपी ने अंदर आते ही महिला को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.