Faridabad News: चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी
फरीदाबाद, अगस्त 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह प्रतिबंधित पतंग के मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझा युवक की गर्दन में इस तरह लिपट गया कि बाइक चलते रहने के दौरान उसकी गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर गहरा घाव हो गया। माथे पर भी करीब पांच सेंटीमीटर लंबा घाव आया है। घायल को बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल की पहचान पल्ला पावर हाउस क्षेत्र निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह पंकज बाइक से ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। जैसे ही वह ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर पहुंचा, अचानक पतंग का मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया。 यह भी पढ़ें- चाइनीज मांझे ने 11 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.