फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन 21 से 24 जुलाई तक रोजगार विभाग द्वारा किया जाएगा। उपमंडल रोजगार कार्यालय बल्लभगढ़ द्वारा 22 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदावली बल्लभगढ़ के छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन किया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता बड़खल सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन करेंगी। सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह द्वारा युवाओं को अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार मही करियर का चुनाव कैसे करें, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। युवाओं को रोजगार कार्यालय में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने बारे व जॉब फेयर, रोजगार विभाग की योजनाओं, तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार एवं करियर संबंधी जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थी भविष्य में इस व्यावसायिक मा...