फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। घागस में बिजली सब-स्टेशन स्थापित करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने जरूरी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इससे क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति मजबूत होगी। लंबे समय से चल रहे ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के अभियान को अब सफलता मिलती दिख रही है। खंड नगीना के गांव घागस में यह मांग लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा उठाई जा रही थी। मेवात आरटीआई मंच और मौजी फाउंडेशन ने इस मुद्दे को लेकर लगातार अभियान चलाया। जिसके चलते ग्राम पंचायत घागस के तत्कालीन प्रशासक एवं बीडीपीओ नगीना ने प्रस्ताव पारित कर बिजली मंत्री को भेजा था। इस दौरान क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

मंत्री को भेजे गए पत्र मेवात आरटीआई मंच ने 20 फरवरी 2023 को प्र...