फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। एनआईटी-3 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत पुलिस चौकी टाउन नंबर-3 में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारे में पुजारी है। उसकी पत्नी 9 अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चली गई। आरोप है कि वह घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, करीब एक तोला सोना और करीब आठ लाख रुपये की एफडी भी अपने साथ ले गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी के जाने की जानकारी मिलने के बाद उसने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।पुलिस से महिला की तलाश कर सुरक्षित घर पहुंचाने की गुहार लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...