Faridabad News: घर से निकला युवक लापता
फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गढ़िया मोहल्ला वार्ड नंबर 14 निवासी 20 वर्षीय भूपेंद्र 11 सितंबर की रात घर से निकलने के बाद लापता हो गया। युवक की मां सुशीला ने होडल थाना पुलिस को शिकायत देकर बेटे की तलाश करने और कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में शराब के नशे में घर में घुसकर धमकी देने और अवैध हथियार दिखाकर डराने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, भूपेंद्र हसनपुर चौक स्थित किराना दुकान पर काम करता था। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर सुनील नाम के व्यक्ति ने एक वीडियो भेजा था। वीडियो को लेकर बातचीत के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद सुनील का भाई अशोक कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर परिवार को धमकाता रहा।सुशीला ने बताया कि 11 सितंबर की रात करीब नौ बजे भूपेंद्र घर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.