फरीदाबाद, जुलाई 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने संजय एंक्लेव स्थित एक घर में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए चार चांदी की पायजेब और एक चांदी की चेन बरामद की है। पुलिस नेबुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़ित मकान मालिक 29 मई को अपने परिवार के साथ खाटू श्याम धाम दर्शन के लिए राजस्थान गया था। यह भी पढ़ें- घरों में चोरी करने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार अगले दिन 30 मई की सुबह जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...