फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-14 निवासी एक वकील ने पत्नी पर अपने जानकारों के साथ मिलकर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कराने और कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-14 चौकी में देकर खुद और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के अनुसार सेक्टर-14 निवासी कुनाल चौधरी पेशे से वकील हैं। वर्ष 2021 में उनकी शादी खेड़ी गांव निवासी कामना नरवत से हुई थी। करीब एक वर्ष से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है।

आरोप और घटना कुनाल ने आरोप लगाया कि बुधवार रात कामना ने अपने जानकार अटाली गांव निवासी सौरभ राठी और चार अन्य युवकों को उसके घर बुलाया। आरोप है कि सौरभ घर में घुसा और अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सौरभ ने पीछे से कट्टा निकालकर उसे दि...