Faridabad News: घर में घुसकर मारपीट में तीन घायल
फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। सदर थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि के अनुसार, गांव फिरोजपुर निवासी लेखराज ने 15 अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी पुत्रवधू के मायके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में उसे, उसके बेटे मनोज और विजय को चोटें आई। शिकायतकर्ता ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि घायलों की एमएलआर और एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई। जांच में जेवरात व नकदी लूटने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.