Faridabad News: घर में घुसकर मारपीट के आरोप में छह लोगों पर केस दर्ज
फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गांव बहरोला में ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में छह लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर की रात करीब आठ बजे वीरपाल अपने घर पर था। उसका ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। इसी बात को लेकर आरोपी उसके घर में आए और वीरपाल व उसकी पत्नी वर्षा के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर करतार ने वीरपाल का हाथ पकड़ लिया और सन्नी ने लोहे की रॉड से उसके हाथ पर वार किया। शोर सुनकर परिजन बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.