Faridabad News: घर में घुसकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला
फरीदाबाद, सितम्बर 17 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। सदर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर घर में घुसकर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला घायल हो गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी हरिकिशन के अनुसार श्याम नगर निवासी प्रीति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां समन्त्रा देवी सोमवार को घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 2 बजे आरती देवी, विनीता, नेहा, सुनीता, डिगम्बर और लोकेश घर में घुस आए और समन्त्रा से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मामा राधेश्याम मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।घायल समन्त्रा को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.