फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुढैना में घर में घुसकर बीसीए तीसरे वर्ष की छात्रा पर ब्लेड से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के समय वह घर पर अकेली पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुस आया और युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवती घायल हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर नकाबपोश हमलावर की पहचान करने में जुटी है। घायल युवती काजल के पिता राज किशोर ने बताया कि वह मूलरूप से ओड़िशा का रहने वाला है और यहां एक चिकन की दुकान में काम करता है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर बीसीए छात्रा पर ब्लेड से हमला, घायल उनकी बेटी काजल गांव में ही रहती थी और तीन माह पहले ही उनके पास आई थी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे काजल घर में पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान एक नक...