फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गांव डाढका में जेवर विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों, फरसे और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति और उसके भांजे के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए शिकायतकर्ता के साथ भी रास्ता रोककर मारपीट की गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव डाढका निवासी सैकुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भांजे सोहिल की शादी गांव में हुई है। सोहिल की पत्नी के जेवर उसके ससुर जुम्मेखां के पास रखे हुए हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था।शिकायत के अनुसार, 25 अक्टूबर को सोहिल खाद-बीज लेने के लिए गांव आया था। आरोप है कि इसी रंजिश में जुम्मेखां, उसके परिजनों और अन्य लोगों ने घर में घुसकर सै...