फरीदाबाद, जुलाई 18 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर थाना क्षेत्र के कारना गांव में पड़ोसी युवकों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्वाति पत्नी लक्ष्य ने शिकायत में बताया कि वह गुरूवार की रात अपने दोस्त के घर कारना गांव गई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी अंकित और शिशपाल वहां पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट और गंभीर चोटें महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, बाल पकड़कर दीवार से सिर टकराया, गला दबाया और पेट व सीने पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसने आरोप लगाया कि घटना के कारण उसका गर्भपात हो गया और होश आने पर उसका सोने का मंगलसूत्र भी गायब मिला। वहीं, उसके पति के सिर पर गमला और दोस्त के भाई के सिर पर ईंट ...