Faridabad News: घर का ताला तोड़कर पशु चोरी
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। होडल क्षेत्र के वार्ड नंबर-20 में एक घर का ताला तोड़कर पालतू पशु चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार क्षेत्र के वार्ड नंबर-20 निवासी बाबूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे चोर उनके घर का ताला तोड़कर उसके दो पशुओं को चोरी कर ले गए। घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.