फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन गेट चौकी क्षेत्र की कालड़ा कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान के दरवाजे खुले मिले और कमरों में अलमारी व बेड में रखा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन गेट चौकी प्रभारी राजेश के अनुसार, बानी नगर निवासी विजय कालरा जिला जेल में डॉक्टर की ड्यूटी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे उनके साले विनय कुमार के पड़ोसी ललित का फोन आया। उसने बताया कि विनय के मकान के सभी दरवाजे खुले हैं और घर में सामान बिखरा पड़ा है। यह भी पढ़ें- Siwan News बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, सामान भी किया क्षतिग्रस्त सूचना मिलने पर विजय मौके पर पहुंचे। विनय अपने परिवार के साथ रव...