Faridabad News: घर और होटल के बाहर से दो बाइक चोरी
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। भूपानी और खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गईं। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिकावली निवासी गजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 3 सितंबर की रात अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसी प्रकार खेड़ी कलां निवासी रनपाल ने पुलिस को बताया कि वह होटल में काम करता है। 5 सितंबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी की थी। शाम को छुट्टी के समय बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.