Faridabad News: घनी आबादी वाले इलाके में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
फरीदाबाद, नवम्बर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नहर पार स्थित इंदिरा कॉम्प्लेक्स में घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके के बीच बहुमंजिला मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को सीएम विंडो पर शिकायत देकर टावर लगाने का काम तत्काल रुकवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता मोहन लाल शर्मा और अन्य स्थानीय निवासियों लोगों ने बताया कि इंदिरा कॉम्प्लेक्स के एक मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और यहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि टावर लगाने वाले व्यक्ति से कई बार काम रोकने का अनुरोध किया गया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें प्रशासन का दरवाजा खटखटाना पड़ा। निवासियों ने शिकायत में चार प्रमुख चिंताएं उठाई हैं। इनमें मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.