फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-78 से 89 तक रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 11 सेक्टरों में सीवर की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन की मदद ली जाएगी। मशीन के जरिए सीवर लाइनों में जमा गंदगी और सिल्ट को बाहर निकाला जाएगा, जिससे बारिश में मौसम में लोगों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।

ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर ओवरफ्लो की परेशानी ग्रेटर फरीदाबाद में तेजी से विकसित हो रहे आवासीय सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गहराने लगी है। कई सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है। वहीं कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन जाम होने से गंदा पानी...