Faridabad News: ग्रेफ के सेक्टरों की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त होंगी
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद में खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने क्षेत्र के 15 सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की तैयारी की है। इसके तहत खराब लाइटों की मरम्मत करने के साथ जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगाई जाएगी। साथ ही बिजली आपूर्ति से जुड़े 11 केवी लाइन, ट्रांसफॉर्मर और सर्किट ब्रेकर की भी नियमित निगरानी की जाएगी। ग्रेटर फरीदाबाद में पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में आवासीय सोसायटियां विकसित हुई हैं। यहां लगभग तीन लाख से अधिक लोग रहते हैं। सेक्टर-75 से 89 तक के क्षेत्र में रोजाना हजारों लोग अपने वाहनों से आवागमन करते हैं। इन सेक्टरों को जोड़ने वाली डिवाइडिंग रोड यातायात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.