Faridabad News: ग्रामीणों ने तिरंगे के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत मोहना में स्थापित 100 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज के नीचे शुक्रवार को सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे की प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मोहना, अटेरना और झुग्गी छांयसा के हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के नागरिक बड़ी संख्या में एकत्र हुए और तिरंगे के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि हमारे मार्ग, परंपराएं और मजहब अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के प्रति हमारा गौरव और सम्मान केवल एक है-भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा। विशाल तिरंगे के नीचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.