फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव धतीर में विधिक जागरूकता शिविर एवं हेल्पडेस्क का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पैनल अधिवक्ता भीम सिंह तथा पीएलवी धर्मवती द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में नालसा शिक्षा योजना, पोक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, शिकायत निवारण प्रक्रिया, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, दिव्यांगजनों के अधिकार, मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता योजना, बाल-मित्र योजना, डीएडब्ल्यूएन योजना, मानव तस्करी पीडि़त योजना-2015 तथा किसान सशक्तिकरण एवं चेतना अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों, विशेष समूहों से सं...