Faridabad News: गौशाला की गाड़ी छोड़ने के नाम पर 24 हजार की ठगी, आरटीओ अधिकारी बनकर मांगी रिश्वत
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: पलवल ,अजित कुमार । दिल्ली की एक गौशाला संचालित करने वाले वरिष्ठ नागरिक से परिवहन विभाग के अधिकारी बनकर 24 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच के बाद होडल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के प्रशांत विहार निवासी 75 वर्षीय डॉ. टी.आर. मित्तल ने शिकायत में बताया कि 23 जून को उनकी गौशाला की गाड़ी वृंदावन से दिल्ली लौट रही थी। पलवल क्षेत्र में कुछ लोगों ने खुद को हरियाणा परिवहन विभाग (आरटीओ) का अधिकारी बताते हुए वाहन रोक लिया। जांच के दौरान जून माह का हरियाणा रोड टैक्स जमा न होने की बात कहकर वाहन के कागजात और चालक का लाइसेंस अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने वाहन छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.