Faridabad News: गोवर्धन पूजा आज, मंदिरों में सजेगी अन्नकूट की झांकी
फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- फरीदाबाद में गोवर्धन पूजा की तैयारियां Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दीपावली के बाद अब शहर में गोवर्धन पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को शहरभर में यह पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों तक विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। कई मंदिरों में अन्नकूट की झांकी सजाने के साथ छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। वहीं, घरों में महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक और दोपहर 3:46 से शाम 6:02 बजे तक रहेगा। स्मार्ट सिटी में छोटे-बड़े 150 से अधिक मंदिर हैं। गोवर्धन पूजा को लेकर मंदिर समितियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। सोमवार को मंदिर परिसरों की साफ-सफाई और सजावट की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.