फरीदाबाद, सितम्बर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-18 स्थित लक्ष्मी पैलेस के पास पांच अगस्त को गायों से ट्रक की टक्कर के बाद जुटी भीड़ पर चालक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। चालक का आरोप है कि भीड़ ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जेब से 12 हजार रुपये छीन लिए और ट्रक में आग लगा दी। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह उसकी जान बच सकी。

घटना का विवरण फिरोजपुर नमक गांव निवासी शहीद अहमद ट्रक चालक है। शिकायत के अनुसार पांच अगस्त को वह ट्रक को लेकर ओल्ड फरीदाबाद से खेड़ी पुल की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे लक्ष्मी पैलेस के पास अचानक सड़क पर गोवंश आ गया। उन्हें बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रक की कुछ गायों से टक्कर हो गई। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

भीड़ का हमला शिकायतकर्ता का आरोप है कि भीड़ ने उसके साथ गाली-गलौज...